न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है तो वहीं गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल कर लिया गया है. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते हुए, यह उम्मीद नहीं थी कि कुलदीप इन दो टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।.BCCI ने एक बयान में कहा, "कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया जाएगा, ताकि वे भारत में चल रहे घरेलू क्रिकेट में खेल सकें." "इस बीच, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं."
इससे पहले खबर आई थी कि पंत को BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है. श्रीनगर में 1 से 4 अक्टूबर तक खेले गए ईरानी कप के दौरान उन्हें 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के पास खिंचाव) हो गया था, जहां उन्होंने 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम की कप्तानी की थी. यह विकेटकीपर-बल्लेबाज 23 अक्टूबर से बेंगलुरु में BCCI के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम और न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए 'इंडिया ए' टीम, दोनों में शामिल किया गया था, जो उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है.
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल [कप्तान], यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल [वीसी], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन [विकेटकीपर], अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score, Asia Cup 2026 Final: फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी
यह भी पढ़ें | रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी की तैयारी तेज, CM योगी को दिया कार्ड, लखनऊ में होगा ग्रैंड वेडिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं