विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

Australia vs India, 4th Test टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, जीती सीरीज़, ब्रिस्बेन में पहली बार हारे कंगारू

AUS vs IND 4th Test Day 5: AUS Vs IND: ब्रिसबेन टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में विकेट 3 से हरा दिया. भारत की ओर से ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने कमाल करते हुए 89 रन की पारी खेली

Australia vs India, 4th Test टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, जीती सीरीज़, ब्रिस्बेन में पहली बार हारे कंगारू

AUS vs IND 4th Test Day 5: AUS Vs IND: ब्रिसबेन टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में विकेट 3 से हरा दिया. भारत की ओर से ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने कमाल करते हुए 89 रन की पारी खेली. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में पंत और शुबमन गिल हीरो साबित हुए. गिल ने जहां 91 रन बनाए तो वहीं पंत ने तेजी से रन बनाकर भारत को गाबा के मैदान पर पहली जीत दिलाई. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतने में सफलता पाई. पंत के अलावा 56 रन की जुझारू पारी पुजारा ने खेली है. भारत ने 328 रनों के लक्ष्य को हासिल कर गाबा में सबसे ज्यादा रनों को सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड बना दिया है. वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का यह यह तीसरा सबसे बड़ा रन चेस करते हुए जीत है.

Ajinkya Rahane ने दिखाया बड़ा दिल,100वां टेस्ट खेलने वाले नाथन लियोन को दी टीम की जर्सी, देखें Video

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 33 साल से इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं हारा था लेकिन भारतीय टीम ने शानदार पऱफॉर्मेंस कर भारत को जीत भी दिलाई और इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली हार भी चखाई. भारत ने ऑस्टे्रेलिया की धरती पर लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया है. इससे पहले 2018-19 में भी ऑस्ट्रेलिया को भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज हराया था.

टेस्ट मैच के चौथे दिन शुबमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ पारी आगाज किया, लेकिन रोहित कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 7 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर 114 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की, गिल 91 रन बनाकर आउट हुए. शुबमन के आउट होने के बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए. रहाणे ने भले ही 24 रन की पारी खेली लेकिन उन्होंने तेजी से रन बनाकर भारत के इरादे साफ जाहिर कर दिए थे.  कमिंस ने रहाणे को 24 रन पर आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया था. इसके बाद रहाणे के आउट होने के बाद पंत और पुजारा ने जमकर बल्लेबाजी की. दोनों ने आपस में चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. पुजारा 56 रन बनाकर आउट हुए.

AUS Vs IND: ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में हराकर भारतीय टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड, ऐसा पहली बार हुआ

पुजारा के आउट होने के बाद भी पंत ने पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि मयंक अग्रवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन सुंदर ने पंत का साथ देकर भारत के लिए लक्ष्य आसान कर दिया, सुंदर ने 22 रन की पारी खेली. पंत को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

VIDEO: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार दूसरी सीरीज पर किया कब्जा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Rohit Gurunath Sharma, Cheteshwar Arvind Pujara, Patrick James Cummins, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com