विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया-भारत पहले टेस्ट से यह खिलाड़ी भी हुआ बाहर

Aus Vs Ind 1st test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलियाई युवा दिग्गज विल पुकोवस्की (Will Pucovski) भी बाहर हो गए हैं. पुकोवस्की से पहले डेविड वॉर्नर (David Warner) भी चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.

क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया-भारत पहले टेस्ट से यह खिलाड़ी भी हुआ बाहर
क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया-भारत पहले टेस्ट से यह खिलाड़ी भी हुआ बाहर
  • विल पुकोवस्की और डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर
  • मार्कस हैरिस को किया गया ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
  • 17 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच जो होगा डे-नाइट

Aus Vs Ind 1st test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलियाई युवा दिग्गज विल पुकोवस्की (Will Pucovski) भी बाहर हो गए हैं. पुकोवस्की से पहले डेविड वॉर्नर (David Warner) भी चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भारत ए के विरूद्ध अभ्यास मैच के दौरान हेलमेट पर कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगी थी जिसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था. यही कारण था कि वो 11 दिसंबर से खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा नहीं थे. पुकोवस्की का 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा था चूंकि डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर हैं. बता दें कि जब पुकोवस्की 23 रन पर खेल रहे थे तभी त्यागी का बाउंसर 13वें ओवर में उनके सिर पर लगा. टीम डॉक्टर जान ओर्चार्ड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘विल में कनकशन के हल्के लक्षण हैं लेकिन वह खुद बिना किसी सहायता के मैदान के बाहर गए.  

बर्थडे पर युवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- पिता के बयान से आहत हूं और ...

s327vv1o

Photo Credit: AFP

विल पुकोवस्की (Will Pucovski) और वॉर्नर के पहले टेस्ट में नहीं खेलने पर मार्कस हैरिस (Marcus Harris) को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. हैरिस आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए 2019 एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में खेले थे. एडिलेड टेस्ट मैच हैरिस के करियर का 10वां टेस्ट मैच होगा.

Aus A vs Ind: बुमराह के पावरपुल शॉट ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को किया चोटिल, पहले टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, VIDEO

वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वो ऑस्टेलिया के लिए फ्लाइट 14 दिसंबर को पकड़ने वाले हैं. इस संबंध में हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के रोहित मुंबई से दुबई तक चार्टर फ्लाइट लेंगे और वहां से 14 दिसंबर को सिडनी के लिए रवाना होंगे. 

fge64a6o

Photo Credit: AFP

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रोहित को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा. बता दें कि भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट आएंगे. दरअसल कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं. इसलिए कोहली ने इस अहम समय में अपने वाइफ के साथ रहने का फैसला किया है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
William Jan Pucovski, David Andrew Warner, Virat Kohli, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com