- सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हुआ कोरोना टेस्ट
- सभी खिलाड़ियों की कोरोना टेस्ट नेगेटिव
- रोहित, गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ अलग से सिडनी होंगे रवाना
Aus vs Ind: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी को खेला जाएगा. सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी खिलाड़ी का रिपोर्ट नेगेटिव (COVID-19 Test) आई है.भी जाएंगे, बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और ऋषभ पंत के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बायो-बबल उल्लंघन की जांच कर रहा है. दरअसल ये सभी खिलाड़ी लंच के लिए मेलबर्न में होटल में गिए थे जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों पर बायो-बबल तोड़ने की आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. भारतीय टीम के खिलाड़ी सोमवार को चार्टड प्लेन से सिडनी रवाना होने वाले हैं.
सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो सकती है. रोहित चोट की वजह से दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. भारत की टीम मेलबर्न टेस्ट को 8 विकेट से जीतने में सफल रही थी. रहाणे की कप्तानी में भारत ने दूसरे टेस्ट में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया था. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1-1- की बराबरी पर है.
सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना है. केएल राहुल, टी-नराजन और रोहित को शामिल किया जा सकता है. बता दें कि मोहम्मद शमी और उमेश यादव चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं