- अश्विन ने पिछले मैचों में किया है दो बार आउट
- सिडनी में दबाव में उतरे थे स्टीव स्मिथ
- अश्विन के सामने दिखे बहुत ही कॉन्फिडेंट
Aus vs Ind 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steven Smith) पिछले दोनों टेस्ट में आर. अश्विन (R. Ashwin) के जाल में फंसे, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ ने सिडनी में कदमों का इस्तेमाल करते हुए इस ऑफी के सामने आक्रामक रवैया दिखाया. बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह पहले अश्विन (Ashwin) के खिलाफ आउट होने से कहीं से किसी भी तरह के दबाव में हैं. और मैच के बाद स्मिथ ने ऐसा करने के पीछे अपनी रणनीति का भी खुलासा किया. स्मिथ ने कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने पहले दो टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से उन्हें काफी परेशान किया और दो बार आउट भी किया,
स्मिथ पहले दो टेस्ट में रन नहीं बना सके लेकिन उन्होंने तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन सिडनी क्रिकेट मैदान पर कुछ आक्रामक शॉट खेलते हुए 31 रन बना लिये हैं और वह मारनस लबुशेन (नाबाद 67) के साथ क्रीज पर डटे हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक दो विकेट पर 166 रन बना लिये. स्मिथ और लबुशेन ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी निभा ली है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्मिथ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘क्रीज पर थोड़ा समय बिताकर अच्छा महसूस हो रहा है, मारनस के साथ साझेदारी करना अच्छा रहा। मैं उसे (अश्विन को) थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने इस श्रृंखला में अभी तक नहीं किया है.'भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए स्मिथ बल्लेबाजी करते समय आत्मविश्वास से भरे थे, पर उन्होंने कहा, ‘मैं ग्रिप पर थोड़ी मजबूती बनाये रखने की कोशिश कर रहा था जिसमें मैं जूझ रहा हूं. इसलिये मैं आज रन जुटा पाया. मैंने शुरू में कुछ चौके भी लगाये. मारनस अच्छा खेला, उम्मीद करते हैं कि हम शुक्रवार को भी अच्छी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं