विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2021

Aus vs Ind: पोंटिंग ने उठायी चेतेश्वर पुजारा पर उंगली, फैंस ने भी सोशल मीडिया पर घेरा, बोले कि..

Aus vs Ind 3rd Test: भारत के पुछल्ले बल्लेबाज भी नहीं चले और पूरी दूसरे सेशन में टीम 244 रनों पर सिमट गयी. वास्तव पुछल्लों के साथ-साथ मध्यक्रम भी मौके पर नहीं सका और कंगारू 94 न की बहुत ही अहम बढ़त हासिल करने में सफल रहे. भारत के लिए पुजारा और गिल ने अर्द्धशतक बनाए, जबकि कमिंस ने चार विकेट लिए. 

Aus vs Ind: पोंटिंग ने उठायी चेतेश्वर पुजारा पर उंगली, फैंस ने भी  सोशल मीडिया पर घेरा, बोले कि..
Aus vs Ind 3rd Test: चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग की एक वर्ग आलोचना कर रहा है
सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट (3rd Test) के तीसरे दिन (Day 3) जहां बड़ी संख्या में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की बैटिंग को आड़े हाथ ले रहे हैं, तो कंगारू पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भी पुजारा के रवैये पर सवाल उठा दिया है. पोटिंग ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के रवैये ने बाकी बल्लेबाजों पर और ज्यादा दबाव बना दिया.  और इस दाएं हत्था बल्लेबाज को आगे इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. पोटिंग ने यह जवाब ट्विटर पर आयोजित सवाल-जवाब सेशन में एक फैन के सवाल पर दिए जवाब में यह बात कही. 

यह भी पढ़ें: अपने ही देश के खिलाड़ी को 'अपशब्द' कह बैठे वॉर्न और साइमंड्स, Video viral

सवालों का जवाब देते हुए पोंटिंग ने कहा कि मैं नहीं सोचता कि पुजारा का रवैया सही था. मेरे हिसाब से पुजारा को रन बनाने की दर को लेकर और ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है क्योंकि इस पहलू ने बाकी बल्लेबाजों पर और ज्यादा दबाव बना दिया. पुजारा ने तीसरे दिन अपना सबसे धीमा अर्द्धशतक बनाया और इस रिकॉर्ड के तुरंत बाद ही पैट कमिंस ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. पुजारा ने 176 खेलकर खेल कर 28.41 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 50 बनाए. भारत के पुछल्ले बल्लेबाज भी नहीं चले और पूरी दूसरे सेशन में टीम 244 रनों पर सिमट गयी. वास्तव  में, पुछल्लों के साथ-साथ मध्यक्रम भी मौके पर नहीं सका और कंगारू 94 न की बहुत ही अहम बढ़त हासिल करने में सफल रहे. भारत के लिए पुजारा और गिल ने अर्द्धशतक बनाए, जबकि कमिंस ने चार विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेटर आईपीएल नीलामी से पहले जलवा बिखेरने को तैयार, बैन खिलाड़ी भी...

वैसे पोंटिंग ही नही, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में एक तबका पुजारा के रवैये पर सवाल खड़े कर रहे है. और उन्हें लेकर तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं, तो मजाक बनने के साथ गंभीर आलोचना भी हो रही है. कुछ साल पहले विंडीज में भी पुजारा को धीमी गति से रन बनाने के कारण अगले टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था. और अब एक बार वह फिर से निशाने पर हैं. बहरहाल, देखिए पुजारा को लेकर फैंस क्या-क्या कह रहे हैं

पुजारा को लेकर यह जोक देखिए और हंसिए !

यह देखिए नॉन-स्ट्राइकर की मनोदशा

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheteshwar Arvind Pujara, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Cricket, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, Ricky Ponting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com