विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

Aus vs Ind 4Th Test: कुछ ऐसे मोहम्मद सिराज ने चटकाए पांच विकेट, 90 सेकेंड के VIDEO से देखें

Aus vs Ind 4Th Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही मुश्किल हालात में ऑस्ट्रेलिया में रुकने का फैसला किया था. और उन्होंने गाबा तक पहुंचते-पहुंचते अपने फैसले को बहुत ही शानदार तरीके से सही ठहराया.

Aus vs Ind 4Th Test: कुछ ऐसे मोहम्मद सिराज ने चटकाए पांच विकेट, 90 सेकेंड के VIDEO से देखें
Aus vs Ind: मोहम्मद सिराज एक बड़ी उम्मीद के रूप में उभरे हैं
  • सिराज का वार, कंगारू तार-तार!
  • कंगारू मिड्ल ऑर्डर की नहीं चली सिराज के सामने
  • सिराज लगातार कर रहे हैं सुधार
नई दिल्ली:

भारतीय युवा सीमर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दिन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को हैरत में डालते हुए पांच विकेट चटकाए. यह सही है कि ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी दूसरी पारी में 294 रन बनाने में सफल रही और पहली पारी की बढ़त को मिलाकर भारत के सामने जीत के लिए 328 का ठीक-ठाक लक्ष्य रखने में सफल रही, लेकिन यह भी  सच है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई और मजबूत शिकंजा नहीं कस सके, तो उसकी बड़ी वजह बने मोहम्मद सिराज और शारदूल ठाकुर (Shardul Thakur). मुख्य योगदान सिराज का रहा, जिन्होंने कंगारू मिड्ल ऑर्डर को हत्थे से उखाड़ दिया. 

सिराज ने शुरुआत बेहतरीन फॉर्म में चल रहे लबुशेन का विकेट चटकाकर किया, जिन्हें रोहित शर्मा ने स्लिप में लपका. इसके बाद सिराज ने दो विकेट और नियमित अंतराल पर चटकाए. मैथ्यू वेड को तो सिराज ने खाता भी नहीं खोलने दिया, तो ग्रीन भी स्लिप में रोहित के हाथों लपके गए. 

यह भी पढ़ें:   सोशल मीडिया पर छाए मोहम्मद सिराज, दिग्गजों के साथ फैंस ने भी सराहा

इसके बाद आखिर में सिराज ने मिचेल स्टॉर्क और फिर हेजलवुड के रूप में आखिरी विकेट लेकर अपने तीसरे ही टेस्ट में पंजा जड़ने के साथ ही हाल ही में किए गए पड़े त्याग को भी फलीभूत किया. आप जानते ही हैं कि दौरे की शुरुआत में सिराज के पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने वापस भारत न लौटकर ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला करते हुए अब अपने निर्णय को दो सौ फीसदी सही साबित किया. 
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shamaaz Nawfer, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Brisbane Cricket Ground (Woolloongabba) Brisbane, Cricket, Mohammed Siraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com