गाबा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे दिन (4Th Day) पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने आखिरी दिन के लिए भारतीय बल्लेबाजों को चेताया है. अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भावुक हो गये और उनके लिये अपनी भावनाएं व्यक्त करना आसान नहीं रहा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को यहां भारतीय बल्लेबाजों को गाबा के विकेट को लेकर सतर्क किया, जिसमें हल्की दरारें पड़ चुकी हैं. सिराज ने चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 73 रन देकर पांच विकेट लिये. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाकर भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य रखा है. सिराज (Mohammed Siraj) को लगता है कि पिच में कुछ ऐसी खुरदुरी जगह बन गयी हैं, जहां से असमान उछाल मिल सकती है.
A standing ovation as Mohammed Siraj picks up his maiden 5-wicket haul.#AUSvIND #TeamIndia pic.twitter.com/e0IaVJ3uA8
— BCCI (@BCCI) January 18, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिराज ने सोमवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब वे गेंदबाजी करेंगे तो निश्चित तौर पर पिच में कुछ दरार होने के कारण बल्लेबाजों की दिमाग में थोड़ा भ्रम की स्थिति बनी रहेगी लेकिन हमारे बल्लेबाज इसके लिये तैयार हैं. हम इसके बारे में कल ही जान पाएंगे.' इस तेज गेंदबाज से पूछा गया कि क्या लक्ष्य का पीछा करने में उनकी बल्लेबाजी करने की नौबत आएगी, उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं बल्लेबाजी करूंगा.'उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यह श्रृंखला जीतना है विशेषकर इतने अधिक खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद हमारी टीम ने पहली पारी में कड़ी चुनौती पेश की.'
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के अंदाज ने जीता फैन्स का दिल,‘स्पाइडरमैन-स्पाइरमैन, गाना गाते आए नजर, देखें Video
सिराज ने शार्ट पिच गेंद पर स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो मार्नस लाबुशेन के साथ इस श्रृंखला में उनका पसंदीदा विकेट है. उन्होंने कहा, ‘पूरी श्रृंखला में मुझे लगता है कि यह स्टीव स्मिथ का विकेट होगा. कुछ क्षेत्रों से अतिरिक्त उछाल मिल रही थी और मुझे लगा कि इससे मुझे सफलता मिल सकती है. वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और उनका विकेट लेने से मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा है. इसके अलावा मार्नस (लबुशेन) के विकेट से भी मेरा मनोबल बढ़ा.'
सिराज ने लगातार सहयोग, समर्थन और मनोबल बढ़ाने के लिये कप्तान अजिंक्य रहाणे का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा जिस तरह से युवाओं को मौके मिले फिर चाहे वह नटराजन हो या वॉशिंगटन,त इन सभी ने इनका फायदा उठाया. सभी ने अपनी तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया. मैं विशेष तौर पर युवाओं पर भरोसा दिखाने और मेरा मनोबल बढ़ाने के लिये अजिंक्य रहाणे का आभार व्यक्त करता हूं. वह मुझसे हर समय बात करते रहे और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा.'सिराज के लिये पिछले दो महीने मुश्किल भरे भी रहे. उनके पिताजी का निधन हो गया और वह उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाये लेकिन उनकी कड़ी मेहनत आखिर में रंग लायी.
यह भी पढ़ें: सिराज ने 5 विकेट लेकर बनाए कई दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने
उन्होंने कहा, ‘मेरे अब्बू चाहते थे कि मेरा बेटा देश की तरफ से खेले और पूरा विश्व उसे खेलते हुए देखे. काश वह आज का दिन देखने के लिये जीवित होते. यह उनकी दुआओं का ही परिणाम है कि मैंने पांच विकेट लिये. मैं निशब्द हूं और अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं. यह मुश्किल स्थिति थी. अब्बू के निधन के बाद मां से बात करने पर मुझे ताकत मिली और मैंने अपना ध्यान अब्बू का सपना पूरा करने पर लगा दिया.'सिराज को इस मैच से पहले केवल दो टेस्ट मैचों का अनुभव था, लेकिन उन्होंने सीनियर गेंदबाजों की अनुपस्थिति में आक्रमण की अगुवाई की. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को सीनियर गेंदबाज नहीं मानता लेकिन मैंने घरेलू स्तर और भारत ए की तरफ से काफी क्रिकेट खेली है और इससे मुझे मदद मिली। मुझे जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) की कमी खली और इसलिए मैंने अधिक जिम्मेदारी ली तथा दबाव बनाया.'
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं