विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2021

Aus vs Ind 3rd Test: टीम इंडिया को राहत, पंत की कुहनी में कोई फ्रैक्चर नहीं और...

Aus vs Ind 3rd Test: पंत को गेंद लगते ही फिजियो तुरंत ही मैदान पर दौड़े हुए आए और उनका प्राथमिक उपचार किया. इससे कुछ देर के लिए खेल में व्यवधान जरूर पड़ा. पंत को इस दौरान दर्द-निवारक दवा लेते भी देखा गया. हालांकि, पंत ने बल्लेबाजी करना जारी रखा, लेकिन इस चोट ने पंत को हिलाकर रख दिया.

Aus vs Ind 3rd Test: टीम इंडिया को राहत, पंत की कुहनी में कोई फ्रैक्चर नहीं और...
Aus vs Ind: चोट के दौरान पंत का प्राथमिक उपचार करते फिजियो
  • पुल करने की कोशिश में कुहली पर लगी थी गेंद
  • चोट लगने के कुछ देर बाद आउट हो गए थे
  • एक्स-रे में नहीं आया अंगूठे में फ्रैक्चर
नई दिल्ली:

टीम इंडिया और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. तीसरे दिन चोटिल होने वाले ऋषभ पंत की एल्बो में कोई फ्रैक्चर नहीं है और अब उन्हें मैच के पांचवें दिन बैटिंग करने में सक्षम होना चाहिए. तीसरे दिन भारती पारी के दौरान पंत पैट कमिंस की गेंद पर पुल करने की कोशिश में कोहनी पर गेंद खा बैठे थे. पंत के हिसाब से यह गेंद नहीं उठी और नीची रहते हुए सीधे कुहनी से जा टकरायी. और जिस तरह से गेंद लगी, उससे तो पहली नजर में यही लगा कि पंत (Pant) आगे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, लेकिन अब चोट का गंभीर न होना मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर है. 

यह भी पढ़ें: अख्तर ने महाराष्ट्र अस्तपाल में नवजातों की मौत पर दुख प्रकट किया, पाकिस्तान फैंस बोले कि...

पंत को गेंद लगते ही फिजियो तुरंत ही मैदान पर दौड़े हुए आए और उनका प्राथमिक उपचार किया. इससे कुछ देर के लिए खेल में व्यवधान जरूर पड़ा. पंत को इस दौरान दर्द-निवारक दवा लेते भी देखा गया. हालांकि, पंत ने बल्लेबाजी करना जारी रखा, लेकिन इस चोट ने पंत को हिलाकर रख दिया. नतीजा यह रहा कि वह जल्द ही 36 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पुजारा भी ज्यादा देर नहीं टिके और अगले ही ओवर में चलते बने. भारत के आखिरी छह विकेट 49 रन के भीतर गिर गए.

यह भी पढ़ें: सिडनी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज पर हुई नस्लीय टिप्पणी, टीम मैनेजमेंट शिकायत दर्ज की

इसके बाद भारतीय पारी खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दौरान ऋिद्धिमान साहा ने कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और पुकोवस्की का एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा. और साहा ने हमेशा की तरह अपनी कीपिंग के लिए सभी की सराहना हासिल की और अब फिर से साहा के प्रदर्शन पर शनिवार को प्रशंसकों को उनसे बेहतरीन कैचों का इंतजार है. 
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com