सिडनी टेस्ट (Aus vs Ind) के तीसरे दिन (Day 3) धीमी बल्लेबाजी के लिए सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेटरों का एक वर्ग चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को निशाने पर ले रहा है, तो अब पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इस वर्ग पर पलटवार किया है. पुजारा ने कहा कि वह अच्छी तरह से जानते हैं कि इस तरह के हालात में कैसे बल्लेबाजी की जाती है. साथ ही, आउट होने वाली कमिंस की गेंद को उन्होंने सीरीज की सर्वश्रेष्ठ में से बॉल करार दिया. पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी पैट कमिंस (Pat Cummins) का आइडिया बेहतर होता है. कभी-कभी वह ऐसी गेंदबाजी करते हैं, जिसे खेलना बहुत ही मुश्किल होता है. उदाहरण के तौर पर जिस गेंद पर मैं आउट हुआ. और अगर कोई दूसरा बल्लेबाज होता, तो मैं मानता हूं कि यह सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंद होती. कभी-कभी आपको इसे स्वीकार करना पड़ता है. पुजारा बोले कि बतौर टीम हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. हमें एक ईकाई के रूप में बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: पोंटिंग ने उठायी चेतेश्वर पुजारा पर उंगली, फैंस ने भी सोशल मीडिया पर घेरा, बोले कि..
पुजारा ने दिन के खेल की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं कमिंस के खिलाफ चार बार आउट हो चुका हूं, लेकिन इनमें से कुछ वास्तव में बहुत ही बेहतरीन गेंद थीं. हमें इसका सम्मान करने की जरूरत है और कुल मिलाकर मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर बहुत ही विश्वस्त हूं. ऐसे में मैं कमिंस के मुझे आउट करने पर ध्यान देने की बजाय इस पर फोकस करूंगा कि बतौर बल्लेबाज मुझे क्या करना है. जिस तरह मैं बल्लेबाजी कर रहा था, उसे लेकर मैं बहुत ही विश्वस्त था.
यह भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेटर आईपीएल नीलामी से पहले जलवा बिखेरने को तैयार, बैन खिलाड़ी भी...
उन्होंने कहा कि जिस अंदाज में मैं आउट हुआ, मुझे उसे स्वीकार करना होगा. मैं इसमें कुछ बेहतर नहीं कर सकता था. मुझे इस पर ध्यान लगाना है कि बतौर बल्लेबाज मुझे क्या करना है. मुझे उसी तरीके से बल्लेबाजी करनी पड़ती है, जो तरीका मैं जानता हूं. यहां तक कि बतौर ईकाई आपको साझेदारियां करनी होती हैं और टीम के रूप में बेहतर बैटिंग करनी होती है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं