विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

Aus vs Ind 3rd Test: इस वजह से जडेजा ने स्मिथ के आउट को करियर का बेस्ट रन आउट करार दिया

Ind vs Aus 3rd Test: इस बेहतरीन फील्डर ने  कहा कि वह बार बार इसे ‘रिवाइंड’ कर देख सकते हैं. स्मिथ 130 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश हेजलवुड के साथ प्रत्येक गेंद को खेलने के मूड में थे लेकिन जडेजा (Ravindra Jedeja) के स्टंप पर सीधे थ्रो से उनकी पारी का अंत हुआ. जडेजा ने डीप स्क्वायर लेग से भागते हुए गेंद ली और इसे सीधे स्टंप की ओर फेंक दिया.

Aus vs Ind 3rd Test: इस वजह से जडेजा ने स्मिथ के आउट को करियर का बेस्ट रन आउट करार दिया
Aus vs Ind: रवींद्र जडेजा दूसरे दिन के भारत के हीरो रहे
सिडनी:

भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) कई सालों से टीम इंडिया से जुड़े हैं. और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कैच लिया और रन आउट किए, लेकिन  सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के रन आउट को जडेजा (Ravindra Jadeja)  ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया.  इस बेहतरीन फील्डर ने  कहा कि वह बार बार इसे ‘रिवाइंड' कर देख सकते हैं. स्मिथ 130 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश हेजलवुड के साथ प्रत्येक गेंद को खेलने के मूड में थे लेकिन जडेजा (Ravindra Jedeja) के स्टंप पर सीधे थ्रो से उनकी पारी का अंत हुआ. जडेजा ने डीप स्क्वायर लेग से भागते हुए गेंद ली और इसे सीधे स्टंप की ओर फेंक दिया.

यह भी पढ़ें:  पैदा 'ताजा हालात' से ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट का आयोजन खतरे में

यह पूछने पर कि वह क्या देखना पसंद करेंगे, उन्होंने जो चार विकेट लिये या फिर यह रन-आउट तो इस सीनियर आल राउंडर ने जवाब दिया, ‘मैं इस रन-आउट को ‘रिवाइंड' (पीछे करना) करके ‘प्ले' करूंगा क्योंकि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. तीस गज के घेरे के बाहर से सीधे हिट करना, यह ऐसा क्षण है जो आपको संतोष देता है,' वास्तव में यह बात सही है कि यह पहला मौका है, जब रवींद्र जडेजा ने तीस गज के घेरे के बाहर से किए पावरफुल थ्रो से सीधे बेल्स उडायीं और इसी वजह से यह कोशिश उनके दिल के सबस ज्यादा करीब बस गयी.

यह भी पढ़ें: अजय जडेजा ने बताया कि कंगारुओं पर शिकंजा कसने को कितना स्कोर है काफी

सौराष्ट्र के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘तीन या चार विकेट चटकाना ठीक है लेकिन यह रन-आउट हमेशा मुझे याद रहेगा.'जडेजा इस दौरे पर क्षेत्ररक्षण में काफी फुर्तीले रहे हैं जिसमें उन्होंने कुछ शानदार कैच भी लपके हैं जिसमें से एक एमसीजी पर भागते हुए मैथ्यू वेड का कैच लपकना था और शुक्रवार को महत्वपूर्ण समय पर स्मिथ को रन-आउट करना भी काफी अहम रहा, वर्ना आस्ट्रेलिया के स्कोर में 25 से 30 अतिरिक्त रन जुड़ सकते थे. भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर आउट कर दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 96 रन बना लिये थे.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com