विज्ञापन

अभिषेक शर्मा या गेंदबाज? तीसरे टी20 में भारत की जीत का असली टर्निंग प्वाइंट क्या था? यहां पलटा पूरा मैच

भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद टी20 सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से जीता,लेकिन दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

अभिषेक शर्मा या गेंदबाज? तीसरे टी20 में भारत की जीत का असली टर्निंग प्वाइंट क्या था? यहां पलटा पूरा मैच
तीसरे टी20 में भारत की जीत का असली हीरो कौन था?

भारत ने तीसरा टी-20 मैच 14 रन से जीत लिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा 69 रन और अर्शदीप सिंह के 3 विकेट काफी अहम रहे जिसके दम पर भारतीय टीम को जीत हासिल मिली, एक ने बल्ले से तो दूसरे ने गेंद से मैच को बदलने का काम किया. यही कारण रहा कि अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एक ऐसा खिलाड़ी भी था जिसकी एक छोटी लेकिन अहम पारी ने मैच को बदलने का काम किया. 

ये 13 रन और पलट गया मैच 

एक समय भारतीय पारी के दौरान आखिरी 5 ओवर में भारत के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो रहे थे. ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 210-15 तक ही पहुंच पाएगी. 19 ओवर तक भारत के 9 विकेट 210 रन पर गिर गए थे. फैन्स को लग रहा था कि अब भारतीय टीम 220 तक भी नहीं पहुंच पाएगी लेकिन किस्मत ने प्रिंस यादव का साथ दिया. 

आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने 13 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे. प्रिंस के 13 रन के दम पर भारतीय टीम 223 रन पहुंचने में सफल रही जिसने मैच में सारा फर्क पैदा किया. अगर ये 13 रन नहीं बनते तो भारतीय टीम इस मैच को हार सकती थी. 

क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अंत तक हार नहीं मानी थी, यहां तक कि आखिरी ओवर में कैरेबियन ने 22 रन ठोके थे. अगर 223 से कम का लक्ष्य भारतीय टीम को मिलता तो यकीनन वेस्टइंडीज के पास जीत का मौका होता. 

प्रिंस ने जहां अपनी बल्लेबाजी के दौरान 6 गेंद पर 13 रन बनाए तो वहीं, गेंदबाजी में 4 ओवर में 37 रन दिए, खासकर प्रिंस ने डेथ ओवर में ज्यादा रन नहीं दिए जिसने भारत के लिए जीत की नींव रखी, हालांकि अनुभवी अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर मैच को खत्म करने में सहायता की.

प्रिंस यादव बने मैच का असली टर्निंग प्वाइंट

  • बल्ले से 6 गेंदों पर 13 रन
  • सिर्फ 37 रन वाले 4 अहम ओवर

प्रिंस यादव ने कुछ ऐसे कैरेबियन बैटरों को बांध दिया

• 5वां ओवर: 9 रन
• 12वां ओवर, ड्रिंक्स ब्रेक के बाद नमन के 21 रन देने के ठीक बाद: 9 रन
• 17वां ओवर: 9 रन
• 19वां ओवर: 11 रन

यह भी पढ़ें | महाकाल की शरण में भारतीय क्रिकेटर, कुलदीप यादव-तिलक वर्मा ने की भस्म आरती में पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें | विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के लिए अजीत अगरकर जिम्मेदार? पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, बोले- बुरा बर्ताव हुआ

यह भी पढ़ें | तेंदुलकर-अनवर ओपनर, नंबर-3 पर कोहली, वसीम जाफर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की बेस्ट ODI प्लेइंग -11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com