दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस स्टेशन पर एक लड़की के सामने मास्टरबेशन (हस्त मैथुन) और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को दिल्ली मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी 23 साल का शिवम शर्मा बेगमपुर का रहने वाला है और एक दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता है.
शिकायतकर्ता के मुताबिक बीते सात अगस्त को वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के लिए मेट्रो में बैठी थी. मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी. इसी बीच प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा एक लड़का उसे देखकर मास्टरबेशन और अश्लील हरकत करने लगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद पीड़ित ने सीआईएसएफ को पूरी घटना बताई, लेकिन जैसे ही सीआईएसएफ के अधिकारी पहुंचे आरोपी मेट्रो में बैठकर वहां से निकल गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाने में केस दर्ज किया और जांच शुरू की.
पुलिस ने मंडी हाउस स्टेशन पर मौका ए वारदात का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें पूरी घटना कैद थी. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी नांगली मेट्रो स्टेशन पर उतरा है. वहां जांच में पता चला कि आरोपी बेगमपुर में रहता है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बी फार्मा किया है और एक दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं