विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

मुंबई : सिलेंडर विस्फोट में एक महिला की मौत, 15 लोग झुलसे

लालबाग क्षेत्र में हुआ हादसा, एक नाबालिग लड़की समेत नौ लोगों की स्थिति नाजुक, 70 फीसदी से 95 फीसदी तक झुलस गए

मुंबई : सिलेंडर विस्फोट में एक महिला की मौत, 15 लोग झुलसे
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

मुंबई के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से सुबह आग लग गयी और इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की समेत नौ लोगों की स्थिति नाजुक है क्योंकि वे 70 फीसदी से 95 फीसदी तक झुलस गए हैं.

अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी सुशीला बांगरे (62) ने रविवार रात केईएम अस्पताल में दम तोड़ दिया. अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई.

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद एक कमरे की दीवार गिर गई.'' उन्होंने कहा, ‘‘मैंने घटनास्थल का मुआयना किया. एक नाबालिग लड़की की हालत नाजुक बताई गई है और उसे दक्षिणी मुंबई के भायखला के मसिना अस्पताल ले जाया गया है.''

अग्निमशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Woman Killed, Cylinder Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com