विज्ञापन
This Article is From May 13, 2017

जयपुर : युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले

पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जयपुर : युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
जयपुर: जिले के आमेर थाना इलाके में शनिवार को एक पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है. आमेर थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के अनुसार मृतकों की पहचान फूलचंद (23) और लक्ष्मी (21) के रूप में हुई है. दोनों ने कपड़े का फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. युवती का विवाह पिछले दिनों ही हुआ था. दोनों अपने-अपने घर से कल रात से लापता थे.

पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur, Jaipur Couple Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com