विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

बंगाल बोर्ड के स्‍टूडेंट्स के लिए टीवी पर चलाए जाएंगे वर्चुअल क्‍लास

टीवी चैनल के स्टूडियो को क्‍लास में बदल दिया गया है. स्‍टूडेंट व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए टीचरों से सवाल पूछ सकेंगे.

बंगाल बोर्ड के स्‍टूडेंट्स के लिए टीवी पर चलाए जाएंगे वर्चुअल क्‍लास
बंगाल बोर्ड के स्‍टूडेंट्स के लिए वर्चुअल क्‍लास चलाई जाएंगी
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल बोर्ड की नौंवी से 12वीं के स्‍टूडेंट्स के लिए सात अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में निजी टेलीविजन चैनल पर वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

 एक अधिकारी ने बताया कि इन कक्षाओं का प्रसारण 'एबीपी आनंदा' पर दोपहर तीन बजे से चार बजे तक किया जाएगा.

अधिकारी ने कहा, "टीवी चैनल के स्टूडियो को क्‍लास में बदल दिया गया है. स्‍टूडेंट व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए टीचरों से सवाल पूछ सकेंगे, इसके लिए क्‍लास शुरू होने से पहले नंबर मुहैया कराए जाएंगे."

राज्य सरकार ने इससे पहले 'डीडी बांग्ला' पर दोपहर चार बजे से शाम पांच बजे तक कक्षाओं के आयोजन का फैसला किया था, लेकिन यह योजना कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि कुछ छात्रों और शिक्षकों ने समय पर सवाल उठाया था और उसी चैनल पर दूसरे समय में इनके आयोजन को लेकर कुछ समस्याएं थीं.

अधिकारी ने कहा, "सरकार 16 मार्च को कक्षाओं के बंद होने के बाद से हुए समय के नुकसान की भरपाई के लिए सक्रियता से काम कर रही है. शुरुआती फैसले के बाद कुछ अनिश्चितता थी, लेकिन अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Board, Virtual Class Room
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com