States with most IAS Officers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की यूपीएससी परीक्षा की गिनती देश-दुनिया की सबसे टफ परीक्षा में होती है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए ही आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बना जाता है. आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रिटव सर्विस (IAS) भारत सरकार की अखिल भारतीय सेवाओं की प्रशासनिक शाखा है, जिसे भारत की प्रमुख केंद्रीय सिविल सेवा माना जाता है. यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय के साथ बैचलर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार यह परीक्षा 32 साल की उम्र तक दे सकते हैं. वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए परीक्षा में भाग लेने की उम्र और अटेम्पड की संख्या अलग-अलग है.
UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को, आवेदन प्रक्रिया इस दिन से शुरू
यूपीएससी आईएएस परीक्षा के तीन चरण होते हैं. पहला चरण प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा का होता है. दूसरा चरण मेंस यानी मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू का होता है. उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के सभी चरण में क्वालीफाई करना होता है. किसी भी एक चरण में असफल होने पर उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो जाते हैं. फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयारी की जाती है. यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों की नियुक्त आईएएस ऑफिसर के तौर पर किसी भी राज्य में हो सकती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, स्टूडेंट देखें ये लेटेस्ट अपडेट
सबसे अधिक आईएएस अधिकारियों वाले राज्य
उत्तर प्रदेश का नाम आईएएस ऑफिसर की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यूपी के नाम 529 आईएएस अधिकारी हैं. वहीं दूसरे नंबर पर देश के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश का नाम है. एमपी में करीब 400 आईएएस अधिकारी हैं. तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नाम आता है, यहां 338 आईएएस ऑफिसर नियुक्त हैं. अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र प्रशासित प्रदेशों का नाम सबसे अधिक आईएएस अधिकारियों वाले राज्यों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं