विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

यूपी में यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल की जाएगी मराठी

Also Read in
यूपी में यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल की जाएगी मराठी
नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में मराठी शामिल करने की तथा भाषा को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की योजना है.

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के कार्यालय द्वारा जारी की गयी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत एक मई को लखनऊ में राज्यपाल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की जानकारी दी.

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा और उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा की पढ़ाई के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी.’’

न्‍यूज एजेंसी भाषा से इनपुट
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Chief Minister Adityanath, Marathi, UP Universities, Maharashtra Navnirman Sena MNS Chief Raj Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com