साल 2025 में आई मराठी फिल्म गोंधल को ऑस्कर 2027 में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है. इस तरह यह फिल्म विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. इस बात की जानकारी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने दी है. गोंधल 99वे ऑस्कर अवॉर्ड में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर' कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी. गोंधल साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मराठी दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था. गोंधल का निर्देशन संतोष दवाखर ने किया है.
फिल्म के लेखक भी वही हैं. फिल्म के अंदर सुरेश विश्वकर्मा, कैलाश वाघमारे और माधवी जुवेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. गोंधल इससे पहले भी बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है. इस फिल्म के निर्माता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 में 'सिल्वर पीकॉक अवार्ड' जीता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं