UP Board 10th, 12th 2023: यूपी बोर्ड (UP board) से बोर्ड परीक्षा दे चुके 58 लाख छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को खत्म हुए एक महीने से ऊपर हो चुका है और अब छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड के नतीजे जानना चाहते हैं. खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम इस हफ्ते के अंत तक जारी कर सकता है. यानी यूपी बोर्ड हाई स्कूल (High School) और इंटरमीडिएट (Intermediate) परीक्षा परिणामों की घोषणा 30 अप्रैल तक हो सकती है. हालांकि बोर्ड ने अब तक बोर्ड रिजल्ट की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
यूपी बोर्ड की वेबसाइट ( UP Board Website)
यूपी बोर्ड द्वारा जैसे ही 10, 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्टों की घोषणा की जाएगी, छात्र अपने बोर्ड रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. छात्र बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in से अपना बोर्ड परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की साइट से हमारे साथ बने रह सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट (UP Board Result 2023 Kab Aayega)
यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया गया है. बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पूरी की जा चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check UP Board Result 2023
1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें.
4.इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5.आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं