UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है. शुभ को यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 97.80 फीसदी अंक मिले हैं. जैसे ही शुभ के टॉप करने की खबर का पता चला उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया. शुभ चरखारी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है. उन्होंने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है. शुभ चपरा के प्रदेश में पहला अंक पाने के बाद घर और स्कूल में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पड़ोसी रिश्तेदारों के द्वारा बधाई देने वालों का तांता लग गया है. प्रदेश के टॉपर को चरखारी विधायक ने चांदी का मुकुट पहनाकर हौसला बढ़ाया है. एनडीटीवी से बात करते हुए शुभ ने कहा कि वह यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुभ चपरा के पिता का नाम सुरेंद्र कुमार चपरा है. वह हार्ड वेयर की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है. शुभ पढ़ाई में शुरू से ही बहुत अच्छा है, वह बेहद मेहनती और लगनशील छात्र है. शुभ को हाई स्कूल में भी बहुत अच्छे अंक मिले थे, उसे 92.5 प्रतिशत अंक मिले थे. एक बार फिर शुभ चपरा ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है.
शुभ चपरा के घर स्कूल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. शुभ बताते है कि मैंने करीब 17 से 18 घंटे तक बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए मेहनत की है. जो आज सफल हुई है. शुभ आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते हैं.
जानें- क्या है यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट एग्जाम में टॉप करने वाले शुभ चपरा का सपना#UPBoardresult2023 pic.twitter.com/pDMhJcQNtr
— NDTV India (@ndtvindia) April 25, 2023
शुभ के परीक्षा परिणाम से उनके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं शुभ के स्कूल में खूब बैंड-बाजा बजाया जा रहा है. सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं