- यूपी बोर्ड 10वीं इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी हो गया है.
- परीक्षा में 14629 परीक्षा में शामिल हुए थे.
- इनमें से 14607 (99.85 प्रतिशत) पास हुए हैं.
UP Board Improvement Result 2019: यूपी बोर्ड 10वीं की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th Improvement Result) जारी कर चुका है. जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 16333 छात्र-छात्राओं में से 14629 परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 14607 (99.85 प्रतिशत) पास हुए हैं. वहीं, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 70 छात्रों में से 54 परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 43 पास हुए हैं. बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि अपने मूल अंकपत्र-सह-प्रमाणपत्र का इंतजार किए बिना बोर्ड की वेबसाइट से इंटरनेट के अंकपत्र प्राप्त करके कक्षा 11 में तत्काल प्रवेश ले लें. प्रधानाचार्य संबंधित परीक्षार्थियों का 11वीं में प्रवेश सुनिश्चित करें. बता दें कि मार्कशीट और सर्टिफिकेट बोर्ड को संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय को भेजे जाएंगे, जहां से छात्रों को वितरण के लिए स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजा जाएगा.
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board Class 10 Improvement Result
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
UP Board Improvement Result 2019 ऐसे करें चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: 'परीक्षाफल कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2019' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 5: भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
अन्य खबरें
CAT 2019 Notification: कैट 2019 नोटिफिकेशन जारी, 24 नवंबर को होगी परीक्षा, जानिए हर डिटेल
चंद्रयान-2 को सफल बनाने वाली रितु करिधाल को 'मानद उपाधि' से किया जाएगा सम्मानित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं