NIMCET 2022: एनआईटी मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIMCET Master of Computer Applications Common Entrance Test) के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है. जिन उम्मीदवार ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( National Institute of Technology), जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट- nimcet.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि एनआईटी एनआईएमसीईटी (NIT NIMCET 2022) के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को जनरल, जनरल-ईडब्ल्यू और ओबीसी श्रेणी के लिए 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,250 रुपये है.
एनआईएमसीईटी एडमिट कार्ड 2022 अगले महीने की 6 तारीख को जारी किया जाएगा और यह 19 जून 2022 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. एनआईटी एमसीए (NIT MCA) प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी और इसका रिजल्ट 5 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या है एनआईएमसीईटी (NIMCET)
एनआईएमसीईटी स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिसके जरिए छात्रों को देश के एनआईटी में एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, भोपाल, अगरतला, रायपुर, कुरुक्षेत्र, जमशेदपुर, सुरथकल, वारंगल और तिरुचिरापल्ली में स्थित हैं, और ये सभी प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं.
NIMCET 2022: आवेदन कैसे करें
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nimcet.in पर जाएं.
2. होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
3.आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
4.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
5. भविष्य के संदर्भ के लिए एनआईएमसीईटी आवेदन पत्र को सहेजें और डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं