NIMCET 2022: एनआईटी मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIT Master of Computer Applications Common Entrance Test) के लिए आवेदन में सुधार का प्रक्रिया शुरू हो गई. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Technology) ने 9 मई, 2022 को एनआईएमसीईटी 2022 आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया था. एनआईटी ने आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया. जिन उम्मीदवारों ने एनआईएमसीईटी (NIMCET 2022) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- nimcet.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं.
प्रारंभ में एनआईटी को एनआईएमसीईटी 2022 आवेदन प्रक्रिया 4 मई को बंद करनी थी, जिसे प्राधिकरण ने 9 मई तक के लिए बढ़ा दिया था. आवेदन करने की तिथि बढ़ने से उम्मीदवारों को एनआईएमसीईटी आवेदन पत्र 2022 जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. बता दें कि यह परीक्षा 20 जून 2022 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार एनआईएमसीईटी एडमिट कार्ड को 6 जून, 2022 को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NIMCET 2022 Application Correction Window: इन स्टेप को फॉलो करें
1.सबसे आधिकारिक वेबसाइट- nimcet.in पर जाएं.
2.होमपेज पर, Edit NIMCET application form लिंक पर क्लिक करें.
3.अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड जमा करें.
4.आवेदन पत्र को संपादित करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
5.भविष्य के संदर्भ के लिए NIMCET आवेदन पत्र को सहेजें और डाउनलोड करें.
एनआईएमसीईटी एक कॉमन एंट्रेंस नेशनल लेवल टेस्ट है, जो किसी भी एनआईटी के MCA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं