- आज ही के दिन अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था.
- यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था.
- ये हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हज़ार गुना शक्तिशाली था.
इतिहास में साल का हर दिन किसी अच्छी या बुरी घटना के साथ दर्ज है. एक मार्च साल के तीसरे महीने का पहला दिन है और यह दुनिया में पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण के दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है. एक मार्च 1954 को अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था. इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली था.
प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किए गए इस विस्फोट के प्रभाव का आकलन करने वाले यंत्र भी इसकी तीव्रता को मापने में असफल रहे और यह बम वैज्ञानिकों के आकलन से भी कहीं ज्यादा शक्तिशाली था.
देश दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1640: ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली.
1775: अंग्रेज हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
1872: अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया. पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया.
1909: टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना.
1919: महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की.
1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया. इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया.
1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई.
1966: ब्रिटेन की मुद्रा प्रणाली पाउंड और शिलिंग में परिवर्तन की घोषणा की गई. अब तक एक पाउंड में 20 शिलिंग और हर शिलिंग में 12 पेंस होते थे. नयी व्यवस्था में एक पाउंड में 100 पेंस रखे गए.
1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता :अब कोलकाता: के बीच चलाई गई.
1973: फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया.
1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म. बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी गायकी से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए.
1998: नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया.
2000: तिब्बती सूचना तंत्र ने बताया कि जनवरी में भारत चले गए करमापा लामा के अभिभावकों को चीन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और करमापा लामा के ऐतिहासिक स्थल को बंद कर दिया गया है. चीन ने इन दोनो बातों का खंडन किया.
2003: पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अल कायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं