विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

इन 3 आसान तरीकों से आप भी बोर्ड परीक्षा में ला सकते हैं 90 फीसदी से ज्यादा नंबर

CBSE Board Exam के अलावा अन्य बोर्ड परीक्षाओं में भी छात्र इन तरीकों से ला सकते हैं बेहतर नंबर.

Also Read in
इन 3 आसान तरीकों से आप भी बोर्ड परीक्षा में ला सकते हैं 90 फीसदी से ज्यादा नंबर
छात्रों की फाइल फोटो
  • बोर्ड की परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान
  • रिवीजन का रखें विशेष खयाल
  • इन तरीकों से आप भी ला सकते हैं बेहतर नंबर
नई दिल्ली: बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नजदीक आते ही छात्र अपनी तैयारी को आखिरी रूप देने में लग जाते हैं. वह रात दिन कड़ी मेहनत करते हैं ताकि परीक्षा में बेहतर नंबर ला सकें. लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से कड़ी मेहनत के बाद भी वह बेहतर नंबर नहीं कर पाते हैं. ऐसे में उन्हें निराशा होती है और समझ नहीं आता कि अब किया क्या जाए. आप अपनी तैयारी के मुताबिक ही परीक्षा में नंबर ला पाएं इसके लिए आज हम आपको 3 आसान तरीके बताने जा रहे हैं. जो आपको परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने में मदद करेंगी. आइये जानते हैं कौन से हैं वह तरीके....

यह भी पढ़ें: UP Board परीक्षा को लेकर अब सीएम योगी ने दिया यह बड़ा आदेश

एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़ें
बोर्ड परीक्षा में अगर आपको अच्छे अंक लाने हैं तो आपको एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़नी चाहिए. जानकारों के अनुसार एनसीईआरीट के किताब से प्रैक्टिस करना सबसे अच्छे परिणाम दिला सकता है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बोर्ड की परीक्षा में पूछे जाने वाले ज्यादातर सवाल इन्हीं किताबों से पूछे जाते हैं. लिहाजा आप एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाई कर परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक आसानी से हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम, 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

हर दिन रिवीजन का रखें खयाल
परीक्षा की तैयारी करते समय रिवीजन पर जरूर ध्यान दें. कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर पढ़ी गई चीजों का रिवीजन कर पाएं. एक ऐसा टाइमटेबल बनाएं जो आपको दिन भर पढ़ी गई चीजों को रिवाइज करना का पूरा समय दे. ऐसा करने से आप अपनी मेमोरी में चीजों को अच्छे से बिठा पाएंगे. जो आपके लिए परीक्षा के दौरान काफी मददगार साबित होगी. 

पुराने प्रश्नपत्र जरूरी देखें
छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान अकसर किताब या नोट्स पर निर्भर रहते हैं, जबकि बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए जरूरी है कि आप पुराने प्रश्नपत्र का सहारा जरूर लें.

VIDEO: नकल पर लगी रोक तो छात्रों ने छोड़ी परीक्षा


ऐसा करने से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले ट्रेंड के बारे में जान और समझ सकेंगे. यह आपकी तैयारी के लिए भी काफी मददगार साबित होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exam 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com