विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2019

ओडिशा सरकार बंद करेगी 10 से कम स्टूडेंट वाले 966 स्कूल

ओडिशा में 966 स्कूलों को बंद किया जाएगा, जहां 10 से कम स्टूडेंट हैं.

ओडिशा सरकार बंद करेगी 10 से कम स्टूडेंट वाले 966 स्कूल
जिन स्टूडेंट्स की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है उन्हें 6,000 रुपये सालाना दिया जाएगा.
नई दिल्ली:

ओडिशा की सरकार ने शनिवार को निर्णय लिया कि वह राज्य में 966 स्कूलों को बंद करेगी, जहां 10 से कम स्टूडेंट हैं. सरकार ने यह भी फैसला किया कि अगर विद्यार्थी एक किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों में जाते हैं, तो बंद स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन लागत प्रदान की जाएगी. स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया, "जिन विद्यालयों में स्टूडेंट 10 से कम होंगे, उन्हें एक किलोमीटर के भीतर दूसरे विद्यालय में समायोजित किया जाएगा. दूरी एक किलोमीटर से अधिक होने पर विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता दिया जाएगा." नकद राशि, माता-पिता को एक वर्ष में 10 महीने के लिए दी जाएगी.

निर्णय के अनुसार, यदि किसी स्टूडेंट की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है, तो उसे 6,000 रुपये सालाना दिया जाएगा. स्टूडेंट को 10 महीने के लिए 600 रुपये प्रति माह मिलेगा. 50 से 75 फीसदी उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स को 400 रुपये प्रति माह और 4000 रुपये साल के मिलेंगे.

30 से 50 फीसदी उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स को 300 रुपये प्रति माह की दर से 3000 रुपये मिलेंगे. यदि स्टूडेंट की उपस्थिति 30 प्रतिशत से कम है तो कोई परिवहन भत्ता नहीं दिया जाएगा.

अन्य खबरें
केजरीवाल सरकार का ऐलान, सरकारी स्कूलों में नहीं देनी होगी CBSE परीक्षा फीस, 12वीं के बाद मिलेगा 10 लाख तक का लोन
राजस्थान: अब फ्री में अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे, हर जिले में खुलेगा सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Odisha School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com