रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी (RRB NTPC) के 35 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आने वाले दिनों में एनटीपीसी परीक्षा की तारीख (RRB NTPC Exam Date) जारी की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ''रेलवे भर्ती बोर्ड अभी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. पैरामेडिकल के बाद एनटीपीसी, मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटिड कैटेगरी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा रह जाएगी. रेलवे परीक्षा केंद्रों को ध्यान में रखते हुए यह तय करेगा कि किस भर्ती के लिए पहले परीक्षा आयोजित की जाए. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परीक्षा में अभी समय है और रेलवे परीक्षा की तारीख तय करते ही नोटिफिकेशन जारी करेगा. बता दें कि रेलवे पहले एनटीपीसी परीक्षा की तारीख, केंद्र और शिफ्ट डिटेल जारी करेगा. जिसके बाद परीक्षा से 4 दिन पहले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) जारी किया जाएगा.
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
RRB NTPC Admit Card 2019 ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करना होगा.
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
- आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे.
- एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट भी ले सकेंगे.
आपको बता दें कि रेलवे फिलहाल पैरामेडिकल परीक्षा की तैयारियां कर रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा की डिटेल जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट, सिटी (RRB Paramedical Exam City) और शिफ्ट डिटेल की जानकारी चेक कर सकते हैं. परीक्षा 19, 20 और 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी. वहीं, पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Paramedical Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अन्य खबरें
RRB Recruitment: सरकार ने कहा- 2.94 लाख से अधिक पदों पर भर्ती कर रहा है रेलवे
RRB JE Answer Key 2019: रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं