विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

CBSE Board 12th Result 2020 Declared: सीबीएसई 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम जारी, यहां करें चेक

CBSE 12th Result 2020 Declared: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई बोर्ड ने आखिरकार 12वीं क्लास के परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं.

CBSE Board 12th Result 2020 Declared: सीबीएसई 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम जारी, यहां करें चेक
CBSE Result 2020: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट.
नई दिल्ली:

CBSE 12th Result 2020 Declared: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई बोर्ड ने आखिरकार 12वीं क्लास के परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है. रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है. स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं.

CBSE Board Results 2020: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें
स्टेप 4: अब आप रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं.

CBSE Results 2020: इस साल ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट
जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा पूरी कर ली हैं, उनका सामान्य रूप से रिजल्ट जारी हुआ है. जबकि जिन छात्रों ने तीन से ज्यादा पेपर दिए हैं, बचे हुए पेपर के लिए उनका रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत नंबर के हिसाब से जारी किया गया है. वहीं, जिन छात्रों ने बोर्ड के तीन पेपर दे दिए हैं, उन्हें बची हुई परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ दो विषयों के औसत अंक दिए गए हैं. इसके अलावा जिन छात्रों ने 1 या 2 पेपर खत्म किए, उनका रिजल्ट बोर्ड की परफॉर्मेंस और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट के आधार पर किया गया है. 

बता दें कि 12वीं क्लास के जो स्टूडेंट्स अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए परीक्षा देने का विकल्प चुनते हैं उनके लिए परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी. हालांकि, सीबीएसई 10वीं क्लास के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Board Result 2020, Cbse Class 12th And 10th Result, Cbse Board Result 2020 Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com