Rajasthan Class 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड अब जल्द ही 10वीं क्लास का रिजल्ट भी जारी कर सकता है. लेकिन 10वीं क्लास के रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स को थोड़ा इंतजार करना होगा. दरअसल, राजस्थान बोर्ड के एक अधिकारी ने NDTV को बताया कि 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने की तारीख अभी तय नहीं की गई है.
बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड ने 8,65,895 छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की थी. राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट 3 जून को जारी किया था. पिछले साल की परीक्षा में कुल 79.85 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा इस साल फरवरी, मार्च और जून के महीने में आयोजित की गई. दरअसल, कोरोनावायरस महामारी के चलते मार्च के महीने में परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई थीं. बचे हुए पेपर 29 और 30 जून को आयोजित किए गए.
ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट
इस साल राजस्थान 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 5,80,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसी के साथ इस साल 12वीं बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90.70 फीसदी रहा है. इस साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.96 फीसदी है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं