RBSE 12th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

RBSE 12th Result 2022: आरबीएसई 12वीं कला और वरिष्ठ उपाध्याय के परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) के प्रशासक एलएन मंत्री द्वारा घोषित किए जाएंगे. इस साल बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे.

RBSE 12th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

RBSE 12th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

नई दिल्ली:

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 6 जून 2022 को घोषित किया जाएगा. आरबीएसई 12वीं कला और वरिष्ठ उपाध्याय के परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) के प्रशासक एलएन मंत्री द्वारा घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जहां से इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं कला की परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट की जांच और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा.

ये भी पढ़ें ः RBSE Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में पास प्रतिशत 97.53 और कॉमर्स में 96.53 रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनटो में, यहां से कर सकेंगे चेक

RBSE Rajasthan 12th Science, Commerce Result 2022 Out : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉर्मस का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

RBSE 12th Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट 

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

2.निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें.

4.आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5.इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

छात्रों को आरबीएसई 12वीं कला परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक सुरक्षित करने की आवश्यकता है. जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें बीएसईआर 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा.