विज्ञापन

सीकर की बेट‍ियों ने ज‍िले का नाम क‍िया रोशन, 12वीं में 99.80% अंक हास‍िल क‍िया 

RBSE Rajasthan 12th Board Results: राजस्‍थान बोर्ड ने 12वीं का र‍िजल्‍ट जारी कर द‍िया. सीकर की बेट‍ियां न‍िक‍िता, र‍िष‍िता और द‍िव्‍या ने 99.80% अंक हास‍िल क‍िया. 

सीकर की बेट‍ियों ने ज‍िले का नाम क‍िया रोशन, 12वीं में 99.80% अंक हास‍िल क‍िया 
सीकर की बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया.

RBSE Rajasthan 12th Board Results: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सीकर की बेटियों ने पूरे राजस्थान में परचम लहराया है. सीकर जिले की 3 छात्राओं ने 99.80% अंक हासिल कर प्रदेश टॉपर्स में स्थान बनाया है. सीकर शहर कि पालवास रोड स्थित ब्राइट चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा निकिता जांगिड़ और रिषिता तूनवाल ने विज्ञान वर्ग में 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की. 

दिव्या भादू ने भी 99.80% अंक पाया 

लोसल कस्बे की शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने भी विज्ञान वर्ग में 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. इसके अलावा पांच छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए. शेखावाटी की शैक्षणिक पहचान को और मजबूत किया. रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया.

छात्राओं ने डांस करके मनाया जश्न  

छात्राओं ने खुशी में डांस किया और मिठाइयां बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया. स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्राओं का माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया. स्कूल संचालकों ने कहा कि सीकर आज शेखावाटी ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में एजुकेशन हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, जहां से हर साल प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश में नया मुकाम हासिल कर रही है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस साल सभी स्ट्रीम के परिणामों में गिरावट 


 

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board Class 12 Results Announce, RBSE 12th Result Sikar Girls, Sikar Girls 99.80 Percent, Rajasthan Board 12th Merit List, Sikar Daughters Success Story, Students Nikita, Ritisha And Divya 99.80 Percent Number Score, School News, 12th Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com