विज्ञापन

बाड़मेर के किसान के बेटे नरपत का कमाल: 99.70% अंकों के साथ राजस्थान बोर्ड 12वीं Arts में किया टॉप

RBSE 12th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी! बाड़मेर के सरली गांव के किसान पुत्र नरपत ने कला संकाय (Arts) में 99.70% अंक हासिल कर पूरे राजस्थान में टॉप किया है.

बाड़मेर के किसान के बेटे नरपत का कमाल: 99.70% अंकों के साथ राजस्थान बोर्ड 12वीं Arts में किया टॉप
कला संकाय में बाड़मेर सरली गांव के रहने वाले किसान के बेटे नरपत ने प्रदेश में 99.70% अंक हासिल कर राजस्थान टॉप किया है.

RBSE12th arts topper 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिए हैं. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के चेहरे आज खुशी से खिल उठे. हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश की बेटियों ने साइंस और आर्ट्स (कला) स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल आंकड़ों में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. लेकिन, इन सबके बीच पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बेहद गौरवान्वित करने वाली और प्रेरणादायक खबर सामने आई है.

किसान के बेटे ने कर दिया कमाल

बाड़मेर जिले के बेटे बेटियों ने प्रदेश भर में बाजी मार कर परचम लहराया है और कला संकाय में बाड़मेर सरली गांव के रहने वाले किसान के बेटे नरपत ने प्रदेश में 99.70% अंक हासिल कर राजस्थान टॉप किया है. बाड़मेर शहर के महाराजा स्कूल में पढ़ाई की और रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार नरपत को बधाइयां दी जा रही है साथ ही जन प्रतिनिधियों ने भी राजस्थान टॉप करने की बधाई दी. वहीं, स्कूल की ओर से भी नरपत को साफा व माला पहनकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.

बता दें इस बार 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 रहा. जिसमें से छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 96.46% और छात्राओं का 97.77% है. पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने अपने हुनर से बाजी अपने नाम कर ली है. इस बार साइंस स्ट्रीम में फर्स्ट रैंक पर 5 छात्रों (सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता) ने 499 (99.80%) अंक के साथ अपनी जगह बनाई है. जिसमें से 4 लड़किया हैं. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तीन छात्रों ( नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी) ने 498 (99.60%) अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. जबकि कॉमर्स में वर्षा रानी ने 496 अंक (99.20%) के साथ टॉप किया है.

लेखक के बारे में
img
भूपेश आचार्य
Reporter, Barmer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE 12th Result 2026, Rajasthan Board 12th Arts Topper, Narpat Barmer Topper, RBSE Arts Topper 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com