विज्ञापन

अब सामने आया राजस्थान बोर्ड का असली Topper, दोनों हाथ नहीं होने पर भी हासिल किए 100% मार्क्स

बीकानेर के भागीरथ सिंह ने दोनों हाथ न होने के बावजूद 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100% अंक हासिल किए. पढ़ें इस होनहार छात्र की सफलता की कहानी.

अब सामने आया राजस्थान बोर्ड का असली Topper, दोनों हाथ नहीं होने पर भी हासिल किए 100% मार्क्स
भागीरथ की इस सफलता के पीछे उनके पिता रामनारायण सिंह का बड़ा हाथ है.

Rajasthan 12th Board Topper Success Story: अगर हौसले बुलंद हों, तो शारीरिक अक्षमता भी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकती. ऐसा ही उदाहरण हैं भागीरथ सिंह जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सबको चौंका दिया है. हैरान करने वाले बात ये है कि भागीरथ के दोनों हाथ नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है.

दिव्यांगता को दी मात, बने मिसाल

भागीरथ सिंह दोनों हाथों से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इस कमी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया. साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट भागीरथ ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर सब्जेक्ट में पूरा अंक  प्राप्त किए. उनकी इस असाधारण सफलता पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

पिता का साथ बनी ताकत

भागीरथ की इस सफलता के पीछे उनके पिता रामनारायण सिंह का बड़ा हाथ है. उन्होंने अपने बेटे को हर कदम पर मोटिवेट किया और कभी टूटने नहीं दिया. आपको बता दें कि पढ़ाई के दौरान भागीरथ को कई तकनीकी और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रखा. भागीरथ का मानना है कि सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत ही उनकी सफलता की कुंजी है.

31 मार्च को आया था रिजल्ट

आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 31 मार्च को 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के रिजल्ट घोषित किए थे. इस साल साइंस स्ट्रीम का पासिंग परसेंटेज 96.23% रहा है. 

यह भी पढ़ें - बाड़मेर के किसान के बेटे नरपत का कमाल: 99.70% अंकों के साथ राजस्थान बोर्ड 12वीं Arts में किया टॉप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE 12th Result 2026, Bhagirath Singh Bikaner, Rajasthan Board Success Story, 100 Percent Marks In 12th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com