RSOS 10th 12th Result Out: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं. जिन छात्रों ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा (Rajasthan State Open School 10th and 12th Result Out) के पेपर दिए हैं. वो राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन अक्टूबर-नवंबर महीने में हुआ था और परीक्षा देने वाले छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे थे. जिन्हें अब जारी कर दिया गया है.
शिक्षा विभाग, राजस्थान की ओर से ट्वीट कर रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी गई और लिखा गया कि शिक्षा मंत्री श्री बी.डी कल्ला जी एवं शिक्षा राज्य मंत्री ज़ाहिदा खान जी की उपस्थिति में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं के परिणामों की घोषणा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिक्षा मंत्री श्री बी.डी कल्ला जी एवं शिक्षा राज्य मंत्री ज़ाहिदा खान जी की उपस्थिति में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं के परिणामों की घोषणा https://t.co/k8VYO4sHmP
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) December 28, 2021
आरएसओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों को किस तरह से चेक किया जाए, आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में.
ये भी पढ़ें- CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस लिंक पर जाकर भरें आवेदन फॉर्म
ऐसे चेक करें नतीजे (RSOS 10th 12th Result)
आरएसओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट education.rajasthan.gov.in या rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं. इन वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक दिख जाएगा.
लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जिसमें छात्रों को अपना रोल नंबर भरना होगा. रोल नंबर डालते ही नतीजे सामने आ जाएंगे.
इन बच्चों ने किया टॉप
RSOS की 10वीं कक्षा को पूजा चौधरी नामक छात्रा ने टॉप किया है. जबकि12वीं कक्षा को मुकेश कुमार ने टॉप किया है.
बता दें कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए लगभग 1,59,000 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था. कक्षा 10 वीं की परीक्षा के लिए लगभग 90,000 छात्रों ने पंजीकरण किया था. जबकि कक्षा 12 वीं की परीक्षा के लिए 68,000 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था. वहीं परीक्षा में लगभग 1.31 लाख छात्र उपस्थित हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं