विज्ञापन

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 आपको बता दें कि RSOS के जारी परिणाम में दोनों की कक्षाओं में महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर है. कक्षा 10 में महिलाओं का पासिंग परसेंटेज 51.89 प्रतिशत, जबकि पुरुषों का 47.43 प्रतिशत. वहीं, कक्षा 12 में महिलाओं का 47.51% रहा और पुरुषों का 44.77% है.

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
इस परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको सबसे पहले http://rsosadmission.rajasathan.gov.in/rsoslanding पर विजिट करिए.

RSOS 10th 12th Result OUT 2026 : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीते 13 फरवरी को शिक्षा संकुल परिसर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कार्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किए.जिसमें कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13 प्रतिशत है और 12वीं का 46.28 प्रतिशत. आपको बता दें कि RSOS के जारी परिणाम में दोनों की कक्षाओं में महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर है. कक्षा 10 में महिलाओं का पासिंग परसेंटेज 51.89 प्रतिशत, जबकि पुरुषों का 47.43 प्रतिशत. वहीं, कक्षा 12 में महिलाओं का 47.51% रहा और पुरुषों का 44.77% है.

RSOS 10th 12th Result OUT 2026 : 10 वीं कुल पासिंग पर्सेंटेज

विदित हो कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं परीक्षा में कुल 18,101 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें महिलाएं 10,953 और पुरुष 7,148 थे .

  • इसमें कुल पास छात्रों की संख्या 9,074 है, जिसमें 5,684 महिलाएं और 3,390 पुरुष शामिल हैं.
  • 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13 प्रतिशत है
  • वहीं, आंशिक उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 9,027 है. 

RSOS 10th 12th Result OUT 2026 : 12 वीं कुल पासिंग पर्सेंटेज

12 वीं की बात करें तो इस बार कुल 12,874 छात्रों ने एग्जाम दिया, जिसमें 7,095 महिलाएं और 5,779 महिलाएं शामिल थीं. 

  • इसमें कुल पास हुए छात्रों की संख्या 5,958 है, जिनमें 3,372 महिलाएं और 2,587 पुरुष हैं. 
  • कुल पास प्रतिशत 46.28 है.
  • वहीं, आंशिक रूप से पास छात्रों का प्रतिशत 6,916 है.

RSOS 10th 12th Result OUT 2026 : कैसे करें रिजल्ट चेक करें

  • इस परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको सबसे पहले http://rsosadmission.rajasathan.gov.in/rsoslanding पर विजिट करिए.
  • आपको बता दें कि वेबसाइट के होम पेज पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा october-november 025-26 का परिणाम जारी किया गया है, जिसे देखने के लिए आप view Result बटन पर क्लिक करिए.
  • अब आप यहां पर अपना Enrollment number, dob और दिया गया कोड भरकर सबमिट करिए
  • क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लीजिए.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com