RBSE Rajasthan Board class 10 results 2017: आज आएगा परीक्षा परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम की घोषणा शाम 4 बजे तक होगी. परीक्षा परिणाम जारी होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. 10वीं की परीक्षा राज्य में 9 मार्च से 21 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इसमें 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. पिछले वर्ष 10वीं कक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया गया था.
इससे पहले बोर्ड ने 15 मई को 12वीं के साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे और इसके बाद 27 मई को आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे. साइंस स्ट्रीम का परिणाम 90.36 फीसदी और वाणिज्य स्ट्रीम का परिणाम 90.88 फीसदी रहा है. वहीं आर्ट्स में 89.05 फीसदी बच्चे पास हुए थे.
यूं चेक करें रिजल्ट
rajresults.nic.in पर जाएं
class 10 results लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
बोर्ड ने इस बार फिजिकल हैंडीकैप कैटेगरी के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान किए थे. आवश्यक दस्तावेजों को दिखाए जाने के बाद ऐसे छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया था. 75 फीसदी विकलांगता वाले छात्रों को पेपर लिखने के लिए सहायक की सेवा उपलब्ध हुई थी. कुछ छात्रों के लिए बोर्ड ने प्रैक्टिल एग्जाम को लेकर अलग शेड्यूल भी जारी किया था.
राजस्थान बोर्ड ने बुधवार को जारी किए 8वीं के नतीजे
बोर्ड ने 7 जून को शाम 5 बजे 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. सभी विद्यार्थियों को ग्रेडिंग दी गई है. 8वीं कक्षा की इस परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें करीब 10 लाख बच्चों ने भाग लिया था और उसमें 19722 बच्चे अनुपस्थित रहे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल बोर्ड ने 5493 उम्मीदवारों के नतीजे रोक लिए हैं, यह नतीजे बाद मेंजारी किए जाएंगे.
सीबीएसई बोर्ड अजमेर रीजन का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा का अजमेर रीजन का परिणाम 3 जून को घोषित
कर दिया गया था. अजमेर रीजन में परीक्षा देने वाले 1 लाख 78 हजार 769 विद्यार्थियों में से 1 लाख 66 हजार 786 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए. कुल परिणाम 93.30 फीसदी रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
RBSE Class 8th Results, Rajasthan Board Class 8 Results, Rajasthan Board Results, RBSE Results Class 8, RBSE Class 8 Result