RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज 12.15 बजे जारी होंगे, इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज, 6 जून को दोपहर 12.15 बजे जारी किए जाएंगे. इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले सबी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे. करीब 6 लाख छात्रों को अपने 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का इंतजार है.

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज 12.15 बजे जारी होंगे, इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज 12.15 बजे जारी होंगे

नई दिल्ली:

RBSE 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) अजमेर कुछ ही देर में 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों को जारी करेगा. कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज दोपहर 12.15 बजे जारी किया जएगा. इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कला संकाय और वरिष्ट उपाध्याय का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 12.15 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं."

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के करीब 6 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है. नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और  rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें ः RBSE Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में पास प्रतिशत 97.53 और कॉमर्स में 96.53 रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनटो में, यहां से कर सकेंगे चेक

RBSE Rajasthan 12th Science, Commerce Result 2022 Out : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉर्मस का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

RBSE 12th Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट 

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

2.निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें.

4.आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5.इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

छात्रों को आरबीएसई 12वीं कला परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक सुरक्षित करने की आवश्यकता है. जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें बीएसईआर 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा.