विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

पंजाब: 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी

पंजाब सरकार ने 21 जनवरी से सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त कॉलेज और सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का आदेश दिया है.

पंजाब: 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
पंजाब: 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय.
नई दिल्ली:

पंजाब सरकार ने 21 जनवरी से सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त कॉलेज और सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का आदेश दिया है. सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को समय-समय पर कोविड -19 से संबंधित पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. उच्च शिक्षा विभाग, पंजाब ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को एक विस्तृत पत्र जारी किया है.

दिशानिर्देशों के अनुसार, "शैक्षणिक संस्थान ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में कक्षाओं का संचालन करेंगे. हालांकि, सेमेस्टर / वार्षिक परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी. छात्रों को उनकी मर्ज़ी के अनुसार कक्षाएं लेने की अनुमति दी जाएगी और कोई भी संस्थान छात्रों को शारीरिक रूप से कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं करेगी."

सरकार ने सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रावासों को फिर से खोलने का फैसला भी किया है. छात्रों की आवश्यक दूरी / सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमरे के साइज़ के अनुसार हॉस्टलों के रूम अलॉट किए जाएंगे. "अंतिम वर्ष के छात्रों को अलॉटमेंट के समय प्राथमिकता दी जाएगी." स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों में मेस / कैंटीन खोली जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Colleges And Universities, COVID-19 Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com