PSEB Punjab Board Class 8th, 12th Result 2024 Live Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पीएसईबी 8वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. पंजाब बोर्ड ने आज शाम 4 बजे कक्षा 8वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों का घोषणा की है. जिन छात्रों ने पीएसईबी 8वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपना पीएसईबी रिजल्ट 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं. पंजाब बोर्ड पीएसईबी 8वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, नाम, स्ट्रीम सहित अन्य जानकारियों को दर्ज करना होगा. इस साल पीएसईबी 12वीं की परीक्षा का पास प्रतिशत 93.04 रहा है. वहीं 12वीं में 1.04% छात्र फेल हुए हैं. पीएसईबी बोर्ड 8वीं का कुल पास प्रतिशत 98.31 प्रतिशत रहा है. पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना के एकमप्रीत सिंह और पीएसईबी आठवीें में हरनूरप्रीत कौर और भाई रूपा ने टॉप किया है.

पीएसईबी 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हरनूरप्रीत कौर और भाई रूपा ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है. न्यू फ्लावर्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर की गुरलीन कौर 99.67 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर रहीं. गवर्नमेंट एलिमेंट्री स्कूल, रतोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में तीसरे स्थान हासिल किया है. पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना के एकमप्रीत सिंह ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है. रवि उदय सिंह दूसरे स्थान पर हैं. रवि उदय को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं. बठिंडा के मेरिटोरियस स्कूल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अश्विनी को 99.8 प्रतिशत अंक मिले हैं. जेंडर वाइज पास प्रतिशत लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74 प्रतिशत जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.74 प्रतिशत रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PSEB Punjab Board Class 8th, 12th Result 2024: डायरेक्ट लिंक
पंजाब बोर्ड 8वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए एक छात्र को 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. छात्र को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही विषय में अलग-अलग पास होना होगा. वहीं प्रत्येक विषय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 33 प्रतिशत होना चाहिए. पीएसईबी 8वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए, 20 प्रतिशत अंक और थ्योरी के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इस साल, पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में खत्म हुई थी.
पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024
पीएसईबी पंजाब बोर्ड ने कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 7, 11, 12, 15, 16, 18, 20, 21 और 27 मार्च को आयोजित की थीं. जबकि पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी.
पीएसईबी 8वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check PSEB Punjab Board Result 2024
पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
अब, पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं या 8वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें.
निर्दिष्ट फ़ील्ड में आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन कर सबमिट करें.
ऐसा करने के साथ ही पीएसईबी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
अब रिजल्ट जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करें.
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख पर मेजर अपडेट, पूरी जानकारी यहां
PSEB class 8th Result 2024: ऐसे चेक करें
पीएसईबी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं.
इसके बाद डाउनलोड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अब स्टूडेंट पंजीकरण संख्या/रोल नंबर दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देंगा.
अब बोर्ड रिजल्ट को डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं