NEET SS 2021 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी 2021 (National Eligibility cum Entrance Test Super Specialty) के राउंड 2 के प्रोविजनल काउंसलिंग परिणामों की घोषणा कर दी है. परिणाम में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवार एमसीसी को 26.04.2022 को सुबह 07:00 बजे तक ईमेल कर सूचित कर सकते हैं. काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in से चेक कर सकते हैं. ये भी पढ़ें ः NEET MDS 2022 Admit Card: नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होगा जारी, जानें कब होगा एग्जाम
एमसीसी के अनुसार, "नीट एसएस 2021 काउंसलिंग के राउंड 2 के प्रोविजनल रिजल्ट अब उपलब्ध है. परिणाम में किसी भी विसंगति के बारे में तुरंत डीजीएचएस के एमसीसी को 26.04.2022 को सुबह 07:00 बजे तक ईमेल आईडी mccresultquery @gmail.com पर मेल भेजकर सूचित किया जा सकता है. उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और प्रोविजनल रिजल्ट को न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है, जैसा कि एमसीसी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीट एसएस (NEET SS) राउंड 2 काउंसलिंग का रिजल्ट अब जारी किया जाएगा. इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा. बता दें कि नीट एसएस 2022 राउंड 2 की काउंसलिंग 20 अप्रैल से शुरू हुई थी.
NEET SS 2021 Round 2 Counselling Result 2022: इन स्टेप को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर 'नीट एसएस 2022 काउंसलिंग' परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
3. प्रोविजनल परिणाम एसएस 2021 राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें.
4. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ पीडीएफ फाइल खुलेगी.
5. इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं