NEET SS Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) सुपर-स्पेशिएलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आज यानी 2 जनवरी 2023 को बंद कर देगा. ऐसे में जो उम्मीदवार NEET SS counseling 2022 के दूसरे राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उनके पास रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग को भरने की अंतिम तारीख आज है. नीट एसएस काउंसलिंग के दूसरे राउंड के आवेदन फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जां. एमसीसी नीट एसएस काउंसलिंग के राउंड 2 रजिस्ट्रेशन के साथ, च्वाइस फिलिंग (choice filling) और लॉकिंग प्रक्रिया (locking process) को भी आज बंद कर देगा.
GATE 2023 Admit Card: आईआईटी कानपुर 3 जनवरी को जारी करेगा गेट का एडमिट कार्ड, परीक्षा 4 फरवरी से
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे 2 जनवरी को रात 11:55 बजे तक च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया को उम्मीदवारों को 2 जनवरी, 2023 को शाम 4 बजे से 11:55 बजे के बीच पूरा करना होगा. नीट एसएस काउंसलिंग (NEET SS counseling) के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 3 जनवरी से 4 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी.
एमसीसी नीट एसएस दूसरे राउंड काउंसलिंग (NEET SS second round counseling) के सीट आवंटन का रिजल्ट 5 जनवरी 2023 को घोषित करेगा. वहीं NEET SS राउंड 2 सीट आवंटन के खिलाफ ऑनलाइन रिपोर्टिंग 6 जनवरी से 12 जनवरी, 2023 तक की जा सकेगी.
इससे पहले 30 दिसंबर को एमसीसी ने नीट एसएस काउंसलिंग के राउंड 2 सीट मैट्रिक्स में अतिरिक्त डीएम और एमसीएच सीटें जोड़ी थीं. सुपर स्पेशलिटी सीटों को बर्बाद होने से रोकने के लिए मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के लोक नायक अस्पताल के DM और MCh प्रोग्राम से सीट मैट्रिक्स में नई सीटें जोड़ी गई थीं.
NEET SS Counselling 2022: रजिस्ट्रेशन के स्टेप देखें-
1.सबसे पहले उम्मीदवार को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
2.होम पेज पर, 'सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग' टैब पर जाएं.
3.अब पंजीकरण लिंक सेलेक्ट कर निर्देशानुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
4.अब विकल्प भरें और शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें.
5.आगे के संदर्भ के लिए जमा हुए फॉर्म को प्रिंटआउट निकालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं