विज्ञापन

NIOS Date Sheet 2025: ओपन बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित, डेटशीट यहां देखें

NIOS 10th, 12th Date Sheet 2025: ओपन बोर्ड से 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एनआईओएस डेटशीट 2025 घोषित कर दी गई है. परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होगी जो मई तक चलेगी.. स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट से एनआईओएस 10वीं, 12वीं की डेटशीट देखें.

NIOS Date Sheet 2025: ओपन बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित, डेटशीट यहां देखें
NIOS Date Sheet 2025: ओपन बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित
नई दिल्ली:

NIOS Class 10th, 12th Date Sheet 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 2025 सत्र के लिए एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है. एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2025 तक चलेंगी. ओपन स्कूल बोर्ड ने एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा डेटशीट 2025 भी जारी की है. एनआईओएस 2025 प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हैं, जो 1 अप्रैल 2025 तक चलेंगी. 

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स का चल रहा वेरिफिकेशन, रिजल्ट की घोषणा बहुत जल्द 

ओपन बोर्ड से 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एनआईओएस डेटशीट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. एनआईओएस ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ''एनआईओएस पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम अप्रैल 2025 को भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 09 अप्रैल 2025 से आयोजित की जानी है. परीक्षा डेटशीट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है.''

परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचें

एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में होगी. परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी. एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा हॉल में एंट्री पाने के लिए स्टूडेंट के पास एनआईओएस एडमिट कार्ड 2025 का होना बहेद जरूरी है. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, HPBOSE कक्षा 9वीं, 11वीं की परीक्षा टाइमिंग Changed

एनआईओएस 10वीं डेटशीट 2025

           परीक्षा की तारीख          विषय

  • 9 अप्रैल, 2025             उद्यमिता

  • 11 अप्रैल, 2025           भारतीय दर्शन, भारतीय कढ़ाई, हाथ और पैर की देखभाल में प्रमाण पत्र

  • 16 अप्रैल, 2025           लोक कला

  • 19 अप्रैल, 2025           बंगाली, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, पंजाबी, असमिया, नेपाली, मलयालम,                                        ओडिया, अरबी, फारसी, तमिल, सिंधी

  • 21 अप्रैल, 2025          भारतीय संस्कृति और विरासत

  • 22 अप्रैल, 2025          मनोविज्ञान

  • 23 अप्रैल, 2025          गणित

  • 24 अप्रैल, 2025         सामाजिक विज्ञान

  • 25 अप्रैल, 2025         डेटा एंट्री ऑपरेशन

  • 28 अप्रैल, 2025         हिंदी

OJEE 2025: ओडिशा जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख आज, मई में होगी परीक्षा

एनआईओएस कक्षा 12वीं डेटशीट 2025

               परीक्षा की तारीख          विषय

  • 9 अप्रैल, 2025             भारतीय दर्शन

  • 11 अप्रैल, 2025          प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा

  • 19 अप्रैल, 2025         भूगोल

  • 21 अप्रैल, 2025         बंगाली/गुजराती/पंजाबी/मलयालम/ ओडिया/अरबी/फारसी/तमिल/सिंधी

  • 22 अप्रैल, 2025         अंग्रेजी

  • 23 अप्रैल, 2025         रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंचार, सैन्य अध्ययन

  • 24 अप्रैल, 2025         कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और योग, समाजशास्त्र, पर्यटन

  • 25 अप्रैल, 2025         भौतिकी, इतिहास, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान

  • 28 अप्रैल, 2025         अकाउंटेंसी, जीवविज्ञान, कानून का परिचय, सैन्य इतिहास

  • 2 मई, 2025               हिंदी, रोजगार कौशल और उद्यमिता

  • 3 मई, 2025               पेंटिंग (सिद्धांत)

  • 5 मई, 2025               गणित

  • 6 मई, 2025              व्यवसाय अध्ययन, संस्कृत साहित्य

  • 7 मई, 2025               डेटा एंट्री ऑपरेशन

  • 8 मई, 2025               गृह विज्ञान

  • 13 मई, 2025            अर्थशास्त्र

  • 14 मई, 2025            हाउसकीपिंग, होटल फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, खाद्य प्रसंस्करण, फलों और सब्जियों का संरक्षण, वेब                                  विकास, सीआरएम घरेलू आवाज, लिंग अध्ययन

  • 15 मई, 2025            खानपान प्रबंधन, कंप्यूटर और कार्यालय अनुप्रयोग, डेटा प्रविष्टि संचालन, वेब डिजाइनिंग और                                      विकास, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और मुख्य, योग सहायक

  • 17 मई, 2025           उर्दू, संस्कृत, नाट्यकला

  • 19 मई, 2025           मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: