NEET UG 2022 Exam tomorrow: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कल यानी 17 जुलाई को नीट यूजी 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार है. देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी छात्र लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं. इस बार की परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.ऐसे में कॉम्पीटशन टफ होने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि आप आखिरी समय में किस तरह एग्जाम की तैयारी करें, ताकि आपसे एक भी प्रश्न ना छूटे और अंक अच्छे आ सकें.
एग्जाम पैटर्न
सबसे पहले बात हैं इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2022 Exam) पैटर्न के अनुसार, इस एग्जाम में कुल 4 विषय शामिल होंगे जिसमें भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (chemistry), बॉटनी (botany) और जूलॉजी (zoology) हैं. इसमें उम्मीदवारों को कुल 180 बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQs) का जवाब देना है. एक सही जवाब के लिए चार अंक दिए जाएंगे. जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक (-1) काटा जाएगा, जिसे माइनस मार्किंग कहते हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
सिलेबस को रिवाइज करें
नीट यूजी एग्जाम (NEET UG Exam 2022) के कुछ घंटे पहले सिलेबस को एक बार अच्छी तरह से देख लें, जो नोट्स आपने तैयार किए हैं उसे एक बार अच्छी तरह से रिवाइज कर लें.
एग्जाम पैटर्न देखें
नीट की परीक्षा देने से पहले आपको एक बार पूरी तरह से परीक्षा पैटर्न को समझ लेना चाहिए जिससे खुद का आकलन कर सकें कि किस सब्जेक्ट में आप ज्यादा स्कोर कर सकते हैं, परीक्षा के दौरान उन विषयों पर ज्यादा फोकस करें और उसकी तैयारी अच्छी तरह से करें.
कुछ नया ट्राई न करें
नीट यूजी एग्जाम के लिए अब समय तो बचा नहीं है. ऐसे में कोई भी नई चीज शुरू नहीं करें. बल्कि उन विषयों को दोहराएं जिसमें आप बहुत अच्छे हैं और आपको पूरी उम्मीद है कि आप उसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
मॉक टेस्ट दें
एग्जाम से पहले उम्मीदवारों को पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए. इससे आपको इस साल आने वाले प्रश्नों की अंदाजा लग जाएगा. इससे आपके टाइम मैनेजमेंट अच्छा होगा और समय से प्रश्न पत्र हल कर पाएंगे.
पूरी नींद लें
एग्जाम से पहले लास्ट मिनट नर्वसनेस और टेंशन होना आम बात है. लेकिन यही टेंशन आपके एग्जाम को बिगाड़ सकती है. ऐसे में उम्मीदवार कोशिश करें कि वह प्रॉपर 7 से 8 घंटे की नींद लें, ताकि उनकी सुबह फ्रेश हो और वह अपना पेपर अच्छी तरह से हल कर सकें. रात को जागने की जगह सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं