NEET MDS Result 2022 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2022 का रिजल्ट 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AQI) सीटों के लिए घोषित कर दिया है. ऐसे में छात्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. एनबीईएमएस ने एक बयान में बताया कि एमसीसी के लेटर 30/06/2022 के अनुसार, जम्मू और कश्मीर सहित भारत के सभी राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार इस एकेडमिक ईयर यानी 2022 के एडमिशन सेशन से अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों में भाग लेंगे.
ऐसे में बोर्ड ने एआईक्यू पीजी एमडीएस पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए रिजल्ट घोषित किया है.
आपको बता दें कि एनईईटी एमडीएस परीक्षा 02 मई, 2022 को आयोजित हुई थी. एआईक्यू कोटा के लिए एनईईटी एमडीएस कट-ऑफ स्कोर 2022 (960 में से) एससी / एसटी के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 263 है. ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) 227 है, और यूआर-पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह 245 है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
50 प्रतिशत एआईक्यू सीटों के लिए NEET MDS परिणाम 2022: कैसे जांचें
आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं.
Homepage पर, उस Link पर क्लिक करें जिस पर लिखा है रीड, "
NEET MDS 2022 के लिए परिणाम सह स्कोरकार्ड - अखिल भारतीय 50% कोटा सीटें.
स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा.
अब, "Click here for result" link पर क्लिक करना है.
आपका NEET MDS AQI परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
यहां रिजल्ट डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट निकालें.
नीट एमडीएस 2022 एआईक्यू कोटा सीटों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 22 जुलाई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं