NEET and JEE Main Exam 2021: शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के दो शेष संस्करणों और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को अगस्त में आयोजित करने पर निर्णय लेने के लिए स्थिति की समीक्षा करेगा. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, "जेईई-मेन्स की लंबित परीक्षाओं की समय-सारणी पर फैसला करने के लिए जल्द ही एक समीक्षा बैठक आयोजित होने की संभावना है और क्या नीट-यूजी एक अगस्त को आयोजित की जा सकती है, इस पर भी निर्णय लिया जाना है."
कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने से और स्पष्टता आएगी और बाद की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही तय होने की उम्मीद है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस सत्र से, छात्रों को सुविधा प्रदान करने और उनके स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई-मेन्स वर्ष में चार बार आयोजित किया जा रहा है. फरवरी में पहले चरण के बाद मार्च में दूसरा चरण आयोजित हुआ था, जबकि अगले चरण अप्रैल और मई में निर्धारित थे. लेकिन महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं