विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

Maharashtra SSC Result 2017: न करें किसी अफवाह पर यकीन, रिजल्‍ट की डेट पर अभी नहीं हुआ है फैसला

महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो रिजल्‍ट आने की डेट को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट्स रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

Also Read in
Maharashtra SSC Result 2017: न करें किसी अफवाह पर यकीन, रिजल्‍ट की डेट पर अभी नहीं हुआ है फैसला
Maharashtra SSC Result 2017: न करें किसी अफवाह पर यकीन
महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं क्‍लास के परीक्षा परिणाम की तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में अफवाहों पर यकीन करने की बजाए छात्रों को धैर्य से काम लेना चाहिए. बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो रिजल्‍ट आने की डेट को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट्स रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. बता दें कि बोर्ड कुछ दिनों पहले 12वीं के नतीजे घोषित कर चुका है.

रिजल्‍ट जारी होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपना परीक्षा परिणाम महाराष्‍ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (http://www.mahresult.nic.in) पर देख सकते हैं.

Maharashtra SSC result 2017 date: इन स्‍टैप्‍स को ट्राई करें
- सबसे पहले गूगल पर जाकर महाराष्‍ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mahresult.nic.in टाइप करें.
-अब आपके सामने बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पेज खुल जाएगा. इस पर लॉग इन करें.
- अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर SSC Examination Result March 2017 का लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी. जिसमें दो बॉक्स दिए गए होंगे. इसमें अपना रोल नंबर और अपनी माता का फर्स्ट नेम एंटर करें.
- इसके बाद View Result के ऑप्‍शन पर क्लिक करें.
- रिजल्ट आपके सामने मौजूद स्क्रीन पर आ जाएगा.
 
result
SSC result 2017 

12वीं बोर्ड का रिजल्ट
आपको बता दे कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा परिणाम जारी किए थे. जिसमें 89.50 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस रिजल्‍ट में कोंकण डिविजन का परिणाम सबसे अच्छा रहा है. यहां 95.20 फीसदी स्टूडेंट्स उतीर्ण हुए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 91.40 प्रतिशत रिजल्ट के साथ कोल्हापुर डिविजन रहा है. 12वीं के रिजल्‍ट में 93.05 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 86.65 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं. यानी इस बार लड़कियों ने लड़कों को बुरी तरह पछाड़ा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra SSC Result, Mahresults.nic.in, Ssc Result Maharashtra Board, Maharashtra Ssc Result 2017, Ssc Result 2017 Maharashtra, Maharashtra State Board Of Secondary And Higher Secondary Education, MSBSHSE, 10 Board Result 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com