विज्ञापन
2 months ago

Maharashtra Board MSBSHSE SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के 16 लाख से ज्यादा छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने साल 2026 की 10वीं (SSC) परीक्षा के परिणाम आज, 8 मई को सुबह 11:30 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. इस साल राज्यभर से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी. अगर आप भी उन परीक्षार्थियों में शामिल हैं, तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

How to Check: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'SSC Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर (Seat Number) और मां का का नाम भरें.
  • 'View Result' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रिन पर खुल जाएगी.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सेव कर लीजिए.

ऐसे भी कर सकते हैं चेक

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र इन तरीकों से भी रिजल्ट चेर कर सकते हैं-

DigiLocker

छात्र अपने डिजिटल सर्टिफिकेट डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं.

मोबाइल ऐप

प्ले स्टोर पर उपलब्ध 'Maharashtra Board Result' ऐप से भी स्कोर कार्ड देखा जा सकता है.

पासिंग मार्क्स कितना चाहिए

महाराष्ट्र बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही 'सप्लीमेंट्री एग्जाम' (कम्पार्टमेंट परीक्षा) की तारीखों का ऐलान करेगा, जिससे उन्हें अपना साल बचाने का एक और मौका मिलेगा.

MSBSHSE Board 10th Result LIVE : Division वाइज रिजल्ट जानिए यहां

कोंकण: 97.62% 

कुल रजिस्टर्ड रजिस्टर्ड छात्र: 25,226 , शामिल छात्र: 25,172  और पास हुए छात्र: 24,573 हैं.

कोल्हापुर: 95.47%  

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,29,499 , शामिल हुए: 1,29,006  और पास हुए छात्र: 1,23,171 हैं.

मुंबई: 94.97%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 3,25,918,  शामिल हुए: 3,23,739  और कुल पास हुए छात्र : 3,07,480 हैं.

पुणे: 94.24%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 2,66,656,  शामिल हुए: 2,64,992  और पास हुए छात्र: 2,49,753 हैं.

नासिक: 90.53%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 2,01,943, शामिल हुए: 2,00,096  और पास हुए: 1,81,155 हैं.

अमरावती: 90.50%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र:  1,61,719, शामिल हुए: 1,60,037  और कुल पास हुए छात्र: 1,44,835 हैं.

नागपुर: 89.07%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,49,127,  शामिल हुए: 1,47,783  और कुल पास हुए छात्र: 1,31,645 हैं.

लातूर: 88.42%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,08,340, शामिल हुए 1,06,707  और पास हुए छात्र: 94,354 हैं.

छत्रपति संभाजीनगर: 88.41%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,86,598 , शामिल हुए: 1,84,940  और कुल पास हुए छात्र : 1,63,520 हैं.

------------------

कुल पास प्रतिशत: 92.09%

कुल शामिल छात्र: 15,42,472

कुल पास छात्र: 14,20,486

SSC Result 2026 Maharashtra Live Updates: कोंकण के स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज ज्यादा

कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया. आपको बता दें कि यहां पर परीक्षा के लिए 25,226 छात्रों ने रजिस्टर्ड किया था जिसमें से 25,172 शामिल हुए और  24,573 पास हुए. कुल मिलाकर पास प्रतिशत 97.62% रहा. जो कि बाकी डिवीजन से ज्यादा है.

mahahsscboard.in result 2026 live: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा

महाराष्ट्र SSC बोर्ड का 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 94.96% स्कोर किया है. जबकि लड़कों ने 89.56% हासिल किए.

mahahsscboard.in result 2026 live: प्राइवेट स्टूडेंट का पासिंग पर्सेंटेज रहा इतना

महाराष्ट्र SSC बोर्ड परीक्षा 2026 में प्राइवेट स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत 76.33% रहा है.

Maharashtra Board 10th Result LIVE : रेगुलर कैंडीडेट का पासिंग पर्सेंटेज रहा इतना

92.09% फ्रेश रेगुलर उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए.

Maharashtra Board 10th Result : जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे देखें मार्कशीट

How to Check: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (जैसे mahresult.nic.in) पर जाएं.

होमपेज पर 'SSC Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर (Seat Number) और माता का नाम दर्ज करें.

'View Result' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी.

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सेव कर लीजिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
MSBSHSE SSC Result 2026 LIVE, MSBSHSE Class 10 Result 2026 LIVE, SSC Result 2026 LIVE, Maharashtra SSC Result LIVE, Maharashtra Board Result LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com