Karnataka CET 2022 exam: कर्नाटक में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी)-2022 का आयोजन 16, 17 और 18 जून को किया जाएगा. राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में इसी तरह के संभावित परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए तारीखें तय की गई हैं. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
परीक्षा 16 जून से शुरू होगी. इस दिन सुबह की शिफ्ट में बायोलॉजी का पेपर होगा और दोपहर में मैथ का पेपर होगा. वहीं 17 जून को छात्रों को फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर देना होगा. वहीं कन्नड़ भाषा टेस्ट 18 जून को होरानाडु और गडिनाडु परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022 परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्य में 5 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 के बीच करना होगा.
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा. परीक्षा शुल्क का भुगतान 22 अप्रैल 2022 तक किया जा सकता है. बता दें कि शुल्क भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म में 2 मई से 6 मई के बीच सुधार किया जा सकता है. परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार 30 मई से अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं