MHT CET Admit Card 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं, जिसके लिए स्टेट सेल ने सारी तैयारी कर ली है. खबरों की मानें तो स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र जल्द ही एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम और पीसीबी ग्रुप परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाया है, वे अपना एडमिट कार्ड महा सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.महा सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होता है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षाएं इस महीने की 22 अप्रैल तारीख से शुरू हो रही हैं. एमएचटी सीईटी पीसीबी ग्रुप परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाती हैं. जबकि पीसीएम ग्रुप परीक्षा 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई को होंगी. पीसीएम और पीसीबी दोनों ग्रुप की परीक्षाएं सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएंगी.पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा के लिए लगभग 7.25 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है, यह संख्या पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है. एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह एक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) परीक्षा है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर होते हैं.
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए क्या है रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट और नोटिफिकेशन
महाराष्ट्र सीईटी एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें | How to download MHT CET 2024 Admit Card for PCM, PCB groups
MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड कर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं